27 सितंबर को दुर्गावती के सावठ पंचायत में आयोजित होगा जन संवाद।

Patna Desk

 

 

27 सितंबर बुधवार को कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत में जन संवाद का आयोजन होगा। यह आयोजन जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के नेतृत्व में होना है। दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत में जन संवाद बैठक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनों के साथ स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित होंगे। आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं एवं उपस्थित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ कराई जायेगी और उनकी प्रतिक्रियाएं एवं फीडबैक भी प्राप्त किये जायेंगे।

Share This Article