28 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।

Patna Desk

28 अक्टूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी माना जाएगा। बता दे ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण एक बड़ा ग्रहण होगा, क्योंकि इस ग्रहण का बहुत अधिक राशियों पर असर पड़ेगा। चंद्रमा से प्रभावित होने वाली राशियां इससे प्रभावित होंगीं।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण यानी परमग्रास चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:44 बजे अपने चरम पर होगा।जिस वजह से देशभर के सभी मंदिरों में दर्शन बंद हो जाएंगे। शरद पूर्मिमा को खीर रात भर ओस में रखा जाता था इस बार इस पर भी ग्रहण लगने वाला है।ग्रहण के कारण इस बार खीर का भोग नहीं लगेगा।

बता दे 28 अक्टूबर 2023 को जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, गुवाहटी, दयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, समेत कई शहरों में नजर आएगा। आंशिक चंद्र ग्रहण आधी रात के आसपास भारत के सभी स्थानों पर दिखाई देगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी। ग्रहण का उपच्छाया चरण 01 बजे शुरू होगा। 29 अक्टूबर को 05 मिनट और 02:24 मिनट पर समाप्त होगा।

Share This Article