बिहार में फिर पैर पसारता कोरोना: मधुबनी में एक साथ मिले 40 कोविड मरीज, दिल्ली यूपी हरियाणा की है ट्रैवल हिस्ट्री

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। बता दें कि बीती रात ही मधुबनी में एक साथ 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, से आ रहे लोगों को मधुबनी स्टेषन पर टेस्टिंग के दौरान पॉजिटिव पाया गया है। सभी यात्रियों की मधुबनी स्टेशन पर कोरोना जांच में पुष्टी हुई है। वहीं बीते 72 घंटे में मधुबनी में 80 पॉजिटिव मरीज मिले हॆ।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली से आई स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरे 152 यात्रियों की जांच मधुबनी स्टेशन पर की गई जिसमें 40  लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही वहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80  हो गई है। मामले को देख कर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

वहीं अब जिले में आने वाली हर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। दिल्ली से मधुबनी के जयनगर आई स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन से ये यात्री मधुबनी उतरे थे। जिसके बाद इनकी स्टेशन पर कोरोना टेस्टिंग की गई थी। जिसमें 40 लोग एक साथ पॉजिटिव पाए गए हैं।

Share This Article