झारखंड को मिले कोविशील्ड वैक्सीन के 6 लाख डोज, टीकाकरण में आएगी तेजी

Patna Desk
Covid-19 Coronavirus Vaccine vials in a row macro close up

NEWSPR/DESK : बीते मंगलवार को झारखण्ड में कोरोना टीके की डोज लगभग खत्म हो गई थी। अब राहत की खबर यह है कि झारखंड को शुक्रवार को कोविशील्ड के छह लाख टीके मिले है। शनिवार से यानी आज से टीकाकरण में फिर से तेजी आ जाएगी। , झारखंड के राज्य नोडल पदाधिकारी (आइईसी) सिद्धार्थ त्रिपाठी के अनुसार  कुछ जिलों में रात नौ बजे तक टीके पहुंचे। शनिवार सुबह आठ बजे तक वैक्सीन कई जिलों में पहुंच गए। 1,50,150 टीके  को स्टेट वेयरहाउस में रिजर्व रखा गया हैं। इसे जरूरत के हिसाब से दूसरे चरण में जिलों को भेज दिया जायेगा।
सबसे ज्यादा वैक्सीन रांची जिले को मिलासिद्दार्थ त्रिपाठी के अनुसार 38,820 टीके रांची और सबसे कम 6050 टीके लोहरदगा को मिले हैं। टीका आवंटन के लिए केंद्र ने15 जुलाई तक का शेड्यूल जारी किया था। इस हिसाब से कोविशील्ड के 8,57,790 और 1 लाख कोवैक्सीन के टीके मिलने थे। कोविशील्ड की छह लाख डोज की पहली खेप आ गई है। कोवैक्सीन के एक लाख डोज  नौ जुलाई को और कोविशील्ड के 2,57,790 टीके 15 जुलाई को मिलेंगे। तब टीकाकरण में और तेजी आएगी। झारखंड को मिले कोविशील्ड वैक्सीन के 6 लाख डोज, टीकाकरण में आएगी तेजी
वैक्सीनेशन सेंटर्स से खाली लौट रहे थे लोगझारखंड में टीके खत्म होने की कगार पर आ गए थे। हर सेंटर पर सीमित संख्या में टीके लगाए जा रहे थे। कई लोग टीकाकरकण केंद्रों में जाकर लौट रहे थे। लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी कि उन्हें टीका खत्म होने की सूचना पहले देनी चाहिए थी। खासकर महिलाओं और बुजुर्ग लोग जो दूर दर्ज से टीका लेने आये थें उनको भी काफी परेशानी हुई।

Share This Article