News PR Live
आवाज जनता की

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 महिला गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया खुर्द गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई है। सभी महिलाएं एक बिजली के पोल के पास काम कर रही थी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर तुरंत पहुंच गए आनन-फानन में सभी महिलाओं को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया जहां पर इलाज चल रहा है। हालांकि सभी घायलों की स्थिति थोड़ी सामान्य बताई जा रही है। बताते चलें कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के पहड़िया खुर्द गांव में तकरीबन कुछ महिलाएं एक बिजली के पोल के पास काम कर रही थी तभी तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली आ गिरी वहीं बिजली गिरने से सभी काम कर रही महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना के बाद आसपास चीख-पुकार मच गया सभी घायल महिलाओं को आनन-फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल महिलाओं में भगवानपुर प्रखंड के पहड़िया गांव निवासी गुनिया देवी, ज्योति देवी, काजल कुमारी, आरती देवी, पूजा देवी,और विमला देवी बताई जा रही हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल भभुआ में इलाज चल रहा है जहां पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वही कुछ जानकारों के द्वारा बताया गया कि यदि आपके आस पास आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहती है तो उस समय सिर के बाल खड़े हो जाते हैं और झुनझुनी होने लगती है। इससे जान लेना चाहिए कि बिजली हमारे आसपास गिरने वाली है। जिसके बाद बचाव के लिए दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर दोनों पैर को सटाकर सर को नीचे झुका लेना चाहिए। घर के बाहर कभी भी हरे पेड़ बिजली के खंभे और मशीन के पास से तकरीबन 30 से 35 मीटर दूरी पर रहनी चाहिए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.