भागलपुर: पुलिस ने ई- रिक्शा और बाइक चोर गिरोह को पकड़ा, सात अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में पुलिस ने ई-रिक्शा और बाइक चोर धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में सात अभियुक्तों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ईशाकचक थाना से एक विशेष टिम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर भागलपुर के निर्देश पर गठित कि गई।  जिसमें दो पुलिस वाहनों पर सशस्त्र बल के साथ थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पंकज कुमार धर्मेंद्र कुमार थे।

रात करीब एक बजे पुलिस बल भोलानाथ पुल के पास पहुंची तो एक मोटरसाईकिल पर बैठा व्यक्ति एवं एक ब्लु रंग के टोटो पर बैठा दो लड़कों में बातचीत करते हुए देखा। पुलिस को देखते ही ये सभी भागने का प्रयास करने लगे। जिसके उपरांत पुलिस दल ने प्लसर पर बैठे साजन कुमार को तथा टोटो पर बैठा रोहित कुमार और सुरज कुमार को पकड़कर पूछताछ किया। पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी उक्त टोटो को रजौन थाना क्षेत्र से चुराकर लाये है। इन्हें ये बेचने वाले थे। इसके उपरांत  इन सभी के निशानदेही पर किये गये छापेमारी के दौरान चोरी किए गए तीन ई-रिक्शा और तीन मोटरसाइकिल के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी सीटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने इशक्चक थाने में प्रेस वार्ता कर दी।  उन्होंने कहा छापेमार जारी है तथा पूछताछ के उपरांत अन्य चोरी के वाहनों का भी बरामदगी करने का प्रयास किया जा रहा है। वही सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article