बिहार: हाईवा चोरी और दुष्कर्म मामले में 7 बदमाश गिरफ्तार, SDPO के नेतृत्व में कार्रवाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे हाईवे की 22 मार्च को चोरी हुई थी। मामले में शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का टीम गठन किया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए SIT टीम ने हाईवा चोरी में संलिप्त तीन अपराधियों सहित एक चालक को गिरफ्तार किया। साथ ही हाईवा को भी बरामद कर लिया गया। हाईवा लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में चोरों ने बेच दी थी। इस कांड में चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। चोरी कांड में अन्य संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं बीते 8 अप्रैल को शेरघाटी थाना अंतर्गत सोए अवस्था में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें शेरघाटी पुलिस संदिग्ध अवस्था में 6 लोगों को गिरफ्तार की है। उन 6 में से पीड़िता ने फोटो के माध्यम से तीन अभियुक्त को पहचान कर लिया। गया पुलिस दुष्कर्म अपराधियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। दोनों कांड की खुलासा गया के वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि हाईवा गिट्टी लादी चोरी की गई थी। जिसमें पड़ोसी राज्य झारखंड के लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में बिक्री की गई हाईवा को चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। वहीं दुष्कर्म मामले में शेरघाटी पुलिस ने 6 लोगों की संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया था। पीड़िता के द्वारा फोटो के माध्यम से 6 में से तीन की पहचान कर लिया। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Share This Article