70वीं पुण्यतिथि पर स्वामी सहजानंद सरस्वती को भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि, बताया किसानों का महान नेता

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क

पटना : भारत में किसान आन्दोलन के जनक थे और आदि शंकराचार्य सम्प्रदाय के दसनामी संन्यासी अखाड़े के दण्डी संन्यासी स्वामी सहजानंद सरस्वती के 70वीं पुण्यतिथि पर पटना बीजेपी के कैलाश पति मिश्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने किया। उन्होंने सहजानंद सरस्वती को किसानों का महान नेता बताया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। देश में उन्होंने किसान आंदोलन को संगठित किया। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती को महापुरूष बताते हुए कहा कि उनका जीवन संयासी के रूप में बिताया। किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन चलाया, जिसे किसान आज भी याद करते हैं। वहीं स्वामी सहजानंद सरस्वती ऋषिकुल में भी बहुत सम्मान मिला, लोग उनकी पूजा करते हैं। उनका पूरा जीवन प्रेरित करनेवाला रहा है। उनके विचारो से प्रेरणा लेकर किसान हित के लिए काम कर रहे हैं।

स्मारिका का हुआ विमोचन

कार्यक्रम के दौरान स्वामी सहजानंद सरस्वती के जीवन से जुड़ी स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस स्मारिका में उनके कुछ महत्वपूर्ण कार्य का जिक्र किया गया है।

Share This Article