News PR Live
आवाज जनता की

72 घंटे बाद भी शव का पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने शव का किया अंतिम संस्कार।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार को अज्ञात मृतक 19 वर्षीय लड़की का शव कर्णपुरा अकोढी रोड के पास से पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था । जहां से पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया था। इसके बाद भी पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार दुर्गावती नदी के किनारे कर दिया। आखरी समय तक पहचान नहीं होने के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हो सकता है कहीं दूर से किसी ने उस लड़की की हत्या कर शव को फेंक दिया है। हत्या के पीछे मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस तरह से बढ़ते अपराध पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए और वैसे अपराधियों की पहचान होनी चाहिए जो ऐसे _घटनाओं को अंजाम देकर साक्ष्य को छुपाने के लिए दूर ले जाकर के_ शव को फेंक देते है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.