News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के हर 100 बेरोजगारों में 73 अनपढ़, लाख टके का सवाल- पहले शिक्षा जरूरी या नौकरी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना बिहार की राजनीति में बेरोजगारी और पलायन दो ऐसे मुद्दे हैं जो वर्षों से चले आ रहे हैं। हालांकि मौजूदा सरकार का कहना है कि पिछले 17-18 साल के शासन में उन्होंने बिहार में ही लोगों को रोजगार देने के लिए कदम उठाए हैं। रोजगार निबंधन विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े सरकार के तमाम दावों की सच्चाई बयां कर रही है। बिहार में रोजगार की डिमांड के लिए जिन लोगों ने निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया है उसमें 73 फीसदी लोग निरक्षर हैं। इस आंकड़े से स्पष्ट समझा जा सकता है कि बिहार में अगर थोड़ा भी पढ़ा-लिखा शख्स है तो उसे राज्य में ही रोजगार मिल जा रहे हैं या वह रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर जाता है।

रोजगार निबंधन में बिहार के कुल 5 लाख निरक्षरों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं ग्रेजुएशन कर चुके महज 10 फीसदी लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया है। नेशनल कॅरियर सर्विस (NCS) की पोर्टल पर बीते 30 अप्रैल तक रोजगार के लिए निबंधन कराने वालो में 7 लाख 31 हजार लोग निरक्षर हैं। इसमें करीब पांच लाख 37 हजार बिहार के ही हैं। 15 लाख 43 हजार बेरोजगारों ने देशभर में अपनी शिक्षा का जिक्र नहीं किया है। इनमें मात्र 1572 बिहार के हैं।

ये हैं देश के रजिस्टर्ड बेरोजगार :

9वीं पास : देश में चार लाख 96 हजार
10वीं पास: 40 लाख बेरोजगार
11वीं पास: 67 हजार बेरोजगार
12वीं पास: 25 लाख 71 हजार 799
10वीं के बाद डिप्लोमा डिग्री धारक: 19 लाख 39 हजार
ग्रेजुएशन पास: 33 लाख 11 हजार 579
स्नातकोत्तर (मास्टर्स): 7 लाख 24 हजार 621 (सोर्स: NCS पोर्टल)

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार में कितने लोगों ने कराया रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन :

9वीं पास : 13 हजार 451 बेरोजगार
10वीं पास: 2 लाख 52 हजार बेरोजगार
11वीं पास: 3253 लोग
12वीं पास: 32 हजार 931 बेरोजगार
10वीं के बाद डिप्लोमा डिग्री धारक: 10 हजार 371 लोग
ग्रेजुएशन पास: एक लाख 96 हजार 168 बेरोजगार
स्नातकोत्तर (मास्टर्स): 26 हजार 655 (सोर्स: NCS पोर्टल)

बेरोजगारों की यह जानकारी आपको जानना चाहिए :

देश भर में कुल बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन : 1,41,78,320
बिहार के बेरोजगारों ने कराया रजिस्ट्रेशन : 14,15,914
बिहार के पुरुष बेरोजगार: 11,07,798
बिहार की महिला बेरोजगार: 3,06,619
किन्नर बेरोजगार: 234 (सोर्स: NCS पोर्टल)

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.