75 वें गणतंत्र दिवस पर DM ने जिले वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

डीएम सावन कुमार ने 75वे गणतंत्रता दिवस पर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है। यह हमारे लोकतंत्र के जश्न मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।

डीएम सावन कुमार ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article