900 करोड़ के सृजन घोटाले में कॉपरेटिव बैंक के बड़े अधिकारी को CBI ने किया गिरफ्तार, 8 दिनों से चल रही थी छानबीन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सबसे बड़े सृजन घोटाले में कई लोगों को सजा दी जा चुकी है। कई लोगों को सजा के बिंदुओं पर रखा गया है। उसी बाबत आज भागलपुर के सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की दबिश फिर से चालू हो गई है। कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्हें आज सदर अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई 8 दिनों से छानबीन कर रही थी। बता दें कि 900 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला 2017 में उजागर हुआ था। तब से लेकर आज तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही कई लोगों के अवैध संपत्ति को सरकार ने जप्त भी किया। इसी बाबत आज बांका के कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और  मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article