पूर्णिया में विधवा महिला से रेप के बाद हत्या, बाजार से घर लौटते वक्त नशेड़ियों का शिकार बनी महिला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया में बुधवार को एक महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत में महिला दूसरी महिलाओं के साथ बाहर घूमने गई थी। जिस दौरान शाम को लौटते वक्त कुछ नशेड़ियों ने उसे घेर लिया। महिला को सुनसान में ले जाकर उसका रेप किया और फिर हत्या कर शव को फेंक दिया।

वहीं आज सुबह ही महिला का शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा कि महिला विधवा थी और भोगा करियात पंचायत के एक गांव में रहती थी।

स्थानीय ग्रामीण व विक्रमपुर पंचायत के मुखिया डोमन प्रसाद राम ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले इसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद इसकी निर्मम हत्या कर करीब 300 मीटर घसीट कर तोरी के खेत में फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एएसआई राजकुमार रजक अपने दल बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई । वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृश्य दुष्कर्म कर हत्या का है।हालांकि पुलिस को कई साक्ष मिली है जिस पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article