बिहार: जीविका दीदीयों के फोटो के इस्तेमाल से बनया था अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप, महिला थाना पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया में जीविका दीदीयों के नाम पर कुछ बदमाशों ने फर्जी अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसके मास्टरमाइंड एक युवक को आज महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जनवरी में कुल चार जीविका दीदीयों ने इस मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज की थी। जिसे पर आज पुलिस ने सफलता हासिल की है।

महिला थानाध्यक्ष रविरंजना कुमारी ने बताया की पिछले 25 जनवरी 2022 को चार जीविका दीदीयों के द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया की इन जीविका दीदीयों के फ़ोटो के साथ किसी अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें एडमिन व ग्रुप बनाने वाले युवक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सूरज के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Share This Article