News PR Live
आवाज जनता की

खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में तेजी से आ रहे पिकअप ने मारी जोरदार ट’क्कर, एक व्यक्ति की हा’लत गं’भीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। शुक्रवार को कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाठोर गांव के समीप खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से तेज गति से आ रहे एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गई और पिकअप के धक्के से घायल ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पिकअप के धक्के से घायल हुआ ट्रैक्टर पर बैठा व्यक्ति चांद थाना क्षेत्र के कौवाठोर गांव का लक्ष्मण बिंद बताया जाता है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह उक्त गांव में पहले से ट्रैक्टर व ट्रॉली खड़ा था और उस पर लक्ष्मण बिंद बैठे था। इसी दौरान हटा की तरफ से तेज गति से आ रहा पिकअप खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दिया और इस घटना में लक्ष्मण बिंद घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और गंभीर रूप से घायल हुए लक्ष्मण बिंदु को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने लक्ष्मण बिंद का हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.