मुजफ्फरपुर में नाले की खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, तेज गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; इलाके में हड़कंप !

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहा बताया जा रहा है की शहर में सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान गैस पाइप लाइन फटने से धमाका हो गया. धमाके के चलते इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे. हादसे में कितने लोग जख्मी हुए हैं इसकी सूचना अभी तक नहीं मिली है.

जानकारी के अनुसार घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के डुमरी रोड की है. वही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है. स्थानीय लोगो की माने तो धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है. धमाके का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा है. सड़क पर दौर रही कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई. अचानक हुए इस हादसे से लोगों में दहशत फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

इधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम हालात को काबू करने में जुटी है. राहत और बचाव से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पाइपलाइन किस कंपनी की थी और उसे कितना नुकसान पहुंचा है.

मुजफ्फरपुर से रुपेश कुमार की रिपोर्ट ;–

Share This Article