बीच सड़क पर छेड़खानी के दौरान लड़की की मौत, बाइक सवार लफंगे साइकिल का कर रहे थे पीछा, हैंडल टकराने से गिरी लड़की, मौत के बाद जमकर बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर सीतामढ़ी से है। जहां बीच रोड पर साइकिल से घर जा रही लड़की के साथ बाइक पर सवार कुछ मनचलों ने बद्तमीजी की। लड़की को पकड़ने के लिए बाइक की रफ्तार तेज की। तभी लड़की के साइकिल के हैंडल में बाइक का हैंडल फंस गया। जिससे लड़की नीचे गिर पड़ी। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद लड़की के मां-बाप चीख पुकार मचा रहे और इसे एक्सीडेंट नहीं हत्या करार देकर आरोपी को सजा देने की मांग कर रहे।

घटना डुमरा थाना क्षेत्र में गोसाईपुर चिमनी स्थित एसएसबी कैंप के पास की है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे घटना की है। जब लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। जिस दौरान ही बदमाशों ने बाइक पर लड़की का पीछा किया और ये हादसा हो गया। घटना के बाद भाग रहे युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रानी कुमारी मिसरोलिया के मुरारी महतो की पुत्री थी। वह अपनी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार युवक आए। दोनों बाइक मोड़कर छात्रा के पीछे लग गए। कभी बाइक आगे करते तो कभी पीछे। इसी दौरान बाइक से साइकिल टकरा गई और उसमें फंस गई। छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। इस घटना के बाद चारों ओर तहलका मच गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।

Share This Article