भारत के सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होने बेल्जियम से पर्यटकों का दल पहुंचा भागलपुर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर भारत के सभ्यता से रूबरू होने बेल्जियम से 19 पर्यटको का दल बनारस से गंगा नदी में कूरुज के सहारे भागलपुर पहुंचा।

भागलपुर के मूसहरी घाट पर किचड़ और गंदगी देखकर मूसहरी घाट उतरने से इनकार कर दिए।उसके बाद छोटी नाव के सहारे सभी पर्यटकों को बरारी स्थित स्मार्ट सिटी घाट पर उतारा गया, क्रूज के कप्तान ने बताया कि बेल्जियम से 19 पर्यटकों का दल आया है जो दानापुर, पटना सिटी बेगूसराय के सिमरिया मुंगेर सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचे है यहां से बटेश्वर होते हुए यह सभी कोलकाता क्रूज के सहारे ही वापस जाएंगे, पहली बार भारत आए बेल्जियम के सभी पर्यटक भारतीय सभ्यता और संस्कृति से काफी खुश दिखे।पर्यटकों का कहना था कि सांस्कृतिक रूप से भारत काफी धनी है और बिहार के लोग भी काफी अच्छे हैं वहीं भारतीय भोजन को मसालेदार और स्वादिष्ट करार दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article