News PR Live
आवाज जनता की

अररिया में व्यवसाई के घर भीषण डकैती, 20 से अधिक की संख्या में आये थे हथियारबंद लुटेरे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अररिया में लुटेरे बेखौफ हैं। करीब दो दर्जन की संख्या में हथियार बंद लुटेरों ने एक व्यवसाई के घर में डाका डाला है। आरएस थाना स्थित किराना व्यवसाई विजय गुप्ता के घर पर डकैतों ने धावा बोला और करीब 10 लाख से अधिक की संपत्ति की लूट की। बताया जा रहा है कि डकैतों ने मेन गेट को तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो लोगों के साथ पहले मारपीट कर जख्मी कर दिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ये घटना आरएस ओपी के महज कुछ दूरी की है।
गृह स्वामी विजय गुप्ता ने घटना की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात के एक बजे दो दर्जन के करीब हथियार से लैस डकैत घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए उस समय पूरा परिवार तकरीबन जागा हुआ था। घुसते ही सभी मारपीट करने लगे जिसमें दो लोग घायल हो गए। डकैतों ने नगदी सात लाख और समान लूट लिए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.