News PR Live
आवाज जनता की

लॉक डाउन में यहां चल रही थी शराब और शबाब की पार्टी, मौके पर पहुंच गई पुलिस तो हुआ ये…

- Sponsored -

- Sponsored -

पटनाः राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच होटल में बार बालाओं के ठुमके के साथ शराब पार्टी का खुलासा हुआ है। रसूखदारों ने जन्मदिन की पार्टी में लॉकडाउन और शराबबंदी को ठेंगा दिखाया है। बताया जा रहा है कि जन्मदिन पर शराब की पार्टी की गई।

इस पार्टी में शराब के साथ शबाब का पूरा इंतजाम किया गया था। खबर के अनुसार पटना के बिहटा के अनिकेत होटल में एक जन्मदिन के मौके पर शराब की पार्टी रखी गई थी। जानकारी के अनुसार इस पार्टी में बार बालाओं के ने जमकर ठुमका लगाया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें आधा दर्जन से अधिक बार गर्ल को गिरफ्तार किया गया। वहीं सभी गिरफ्तार लोगों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मौके से कई बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।

बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि बिहटा के अनिकेत होटल गैरकानूनी तरीके से जन्मदिन का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान शराब पार्टी एवं कई बार बालाओं द्वारा डांस चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.