NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में सोमवार सुबह 2 अक्टूबर से लापता लापता 33 वर्षीय शख्स का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक गोविंद राम बीते 2 दिनों से लापता थे। वह 2 अक्टूबर शाम 5:00 बजे अपने जीजा पिंटू राम के साथ बाजार के लिए घर से निकले लेकिन वापस नहीं पहुंचे जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत कर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं आज सुबह 9:00 बजे के आसपास लामीचौर से जगतौली जाने वाली नहर स्थित पडरौना गांव के पास स्थित पुलिया के पास से गोविंद राम का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भोरे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि हत्या का कारण अब तक साफ नहीं है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है, बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे। मृतक के पिता रूस राम ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर लगाया। मृतक युवक के चेन्नई से 3 महीने पहले ही अपने घर आया था। वह शादीशुदा है और उसके 5 बच्चे हैं।
गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट