भागलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात – कूड़े के ठेले में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव,CCTV खंगाल रही पुलिस

Innocent brutally murdered, humanity shamed again

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के समीप सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ललमटिया निवासी मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद शमीर के रूप में की गई है।
घटना कैसे सामने आई:
बता दें कि सुबह जब नगर निगम के सफाईकर्मी कूड़ा उठाने पहुंचे, तो उनकी नजर ठेले में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के मामा के अनुसार, शमीर के पिता ललमटिया चौक के पास एक मीट की दुकान में काम करते हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात अपराधी ने बच्चे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को कूड़े के ठेले में फेंक दिया।
पुलिस और जांच:
घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की पुलिस, FSL टीम और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को ठेले में कब और किसने रखा।
स्थानीय लोगों का आक्रोश:
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। बता दें कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे ललमटिया इलाके में मातम पसरा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article