भैंस को नहलाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौ/त, सुबह मिला श/व

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गईघटना कल देर शाम की है नंदकिशोर यादव अपने भैंस को नहलाने के लिए तिलकपुर गांव के पास नदी पर गए थे।

इसी दौरान अचानक वे नदी के गहरे पानी में डूब गए परिजनों ने देर रात तक उनकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे पहुंचे, तो उन्होंने नंदकिशोर यादव का शव पानी में तैरता हुआ देखा सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article