NEWSPR डेस्क। 19 जुलाई 2021, सोमवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष योग बना हुआ है। दशमी की तिथि पर ‘शुभ’ नाम का योग बना हुआ है।
सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है. आषाढ़ मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा को विशेष पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. सोमवार के दिन व्रत रखकर पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
सूर्य और चंद्रमा का समय :
सूर्योदय – 5:56 AM
सूर्यास्त – 7:10 PM
चन्द्रोदय – जुलाई 19 2:30 PM
चन्द्रास्त – जुलाई 20 1:50 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल – 02:16 PM – 03:45 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:19 AM – 05:07 AM
योग
शुभ – जुलाई 19 01:56 AM – जुलाई 19 10:51 PM
शुक्ल – जुलाई 19 10:51 PM – जुलाई 20 07:35 PM
सर्वार्थसिद्धि योग – जुलाई 19 10:27 PM – जुलाई 20 05:56 AM (अनुराधा और सोमवार)