Aaj Ka Panchang : आज शाम से रवि योग बन रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा, इस दौरान किये जाने वाले हर कार्य सफल होता है

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 22 जुलाई 2021 और दिन गुरुवार है। आज जया पार्वती व्रत है। आज के दिन माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और युवतियां मनचाहे वर की कामना से य​ह व्रत करती हैं। आज शाम से रवि योग बन रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। इनकी आराधना करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 5:41 AM
सूर्यास्त – 7:13 PM
चन्द्रोदय – Jul 22 5:57 PM
चन्द्रास्त – Jul 23 4:21 AM

आज का शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।
अमृत काल- सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 12 बजकर 2 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- अगले दिन सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक।
रवि योग- शाम को 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
यमगंड- सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल- सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक। और इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक।

Share This Article