Aaj ka Panchang 30 August: आज जन्माष्टमी पर पूजा के बन रहे ये शुभ मुहूर्त, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पंचांग के अनुसार 30 अगस्त 2021, सोमवार का दिन बहुत ही विशेष है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज जन्माष्टमी का पर्व है. भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इसलिये आज का जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था, और कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्त कराया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। घरों में सुदंर सुदंर झांकिया सजायी जाती है। इस दिन की जाने वाली पूजा से भगवान श्रीकृष्ण विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि दिन है। सूर्य सिंह राशि में और चन्द्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:02 AM
सूर्यास्त – 6:41 PM
चन्द्रोदय – Aug 30 11:35 PM
चन्द्रास्त – Aug 30 12:57 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 06 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 39 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहु काल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
यमगंड- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
दुर्मुहूर्त काल- दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से 04 बजकर 11 मिनट तक।

Share This Article