News PR Live
आवाज जनता की

Aaj Ka Rashifal 6 October 2021 : राशिफल के अनुसार जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज (बुधवार) 6 अक्टूबर का राशिफल : 

मेष: कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार के साथ-साथ साझेदारी में नया कारोबार प्रारम्भ होगा, जिससे व्यापार में प्रगति होगी। धन का लाभ अच्छा मिलेगा। संतान की शिक्षा पर धन खर्च अधिक होगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे।
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला

वृषभ: कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्याव्साय में शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। धन-धान्य का लाभ होगा। किसी को दिया गया पुराना धन अचानक प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई कीमती चीज खो सकती है, सावधानी बरतें।
शुभ अंक— 4 शुभ रंग— सफेद

मिथुन: आज व्यय में अधिकता रहेगी। किसी अच्छे कार्य में खर्च करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार में कठिनाईयां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। धन-धान्य की प्राप्ति होगी। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि में निवेश करने से लाभ होगा।
शुभ अंक— 7 शुभ रंग— नीला

कर्क:  कार्यक्षेत्र में आज समय का सदुपयोग सही से करें, वरना कार्य का बोझ बढ सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक रहेगा। किसी खास कार्य को लेकर मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। सहयोग तो मिल सकता है, लेकिन कुछ हानि भी हो सकती है।
शुभ अंक—5 शुभ रंग— गुलाबी

सिंह: कार्यक्षेत्र में आज मन में उत्साह बना रहेगा। सहकर्मी के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। व्यवसाय का विस्तार करना फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को मातृ सुख प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में काफी व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक—3 शुभ रंग— नारंगी

- Sponsored -

- Sponsored -

कन्या: कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। व्यापार में आज मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी आदि में आज निवेश करने से बचें। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंतित रहेंगे। मित्रों से सहयोग तथा साझेदारी से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक—1 शुभ रंग— भूरा

तुला: कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा तो नहीं है, किन्तु मनमुताबिक धन लाभ अवश्य होगा। परिवार का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक—8 शुभ रंग— हल्का हरा

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिये उत्तम रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। भूमि सम्बन्धी लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से प्रिय समाचार की प्राप्ति होगी। प्रियजन से मिलाप होगा।
शुभ अंक—3 शुभ रंग— सफेद

धनु: आज कार्यक्षेत्र से संबंधित भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा में व्यय अधिक होने से चिंतित रहेंगे। व्यापार में धैर्य से काम लेने से सफलता प्राप्त होगी। धन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी थोडा असंतोषजनक रहेगा। काफी दिनों से अटके हुए कुछ कामों के आज पूर्ण होने की संभावना है।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: पीला

मकर: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ की दृष्टि से आज का दिन तो सामान्य रहेगा, लेकिन कार्य में विस्तार से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। दाम्पत्य सुख के साथ-साथ मित्रों का सहयोग और साझेदार से लाभ मिलेगा। शरीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ अंक—7 शुभ रंग— बैंगनी

कुम्भ: आज कार्यक्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। आप अपने विवेक से व्यवसाय में किसी बडे प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होग। शत्रु पक्ष से सावधानी रखने की जरूरत है।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— लाल

मीन— कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन का योग है। व्यापार में व्यस्तता अधिक रहेगी। मित्रों के साथ मनोरंजन के लिए छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। आधे दिन बाद शरीर में आलस्य महसूस करेंगे। भवन के निर्माण कार्य में प्रगति होगी।
शुभ अंक—2 शुभ रंग— काला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.