Aaj Ka Rashifal 11 June: कार्यक्षेत्र में इन्हें मिलेगी सफलता तो इनको धूर्त लोगों से रहना होगा सावधान

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- आज दिनांक 11 June 2022 और दिन शनिवार  है। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)
माइग्रेन की समस्या आज सुबह के समय परेशान कर सकती है। आज आप सुख सुविधा के साधन से संम्पन्न हो सकते है। आज आप सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। आज शाम के समय शापिंग और तफरी में बीत सकती है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
मान सम्मान और प्रतिष्ठा के प्रति आज आप काफी सजग रहेंगे। परिवहन के साधनों से आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। आज छात्र नयी ऊर्जा के साथ अपने शिक्षण कार्य को पूर्ण करेगें। किसी पर अधिक क्रोध करने से आपका नुकसान होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता जरुर मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer)
व्यापार में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिये। एकाग्रचित्त होकर काम करने से आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। अतीत के अनुभवों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। रिश्तों में कड़वाहट को कोई स्थान न दें। परिवार के लोग आज आपसे नाराज रह सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि (Leo)
अत्यधिक मेहनत के कारण थकान हो सकती है। आज आपको मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। आज आपको दिन में कोई उपहार अपने प्रेमी से प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जीवन अच्छी स्थिति में दिखायी दे रही है। गारमेन्ट के काम में आज आपको धन लाभ होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo)
आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो बेहतर रहेगा। किसी कारण से आज आप घर से दूर जा सकते हैं। अपने आप पर नियन्त्रण रखें। अहंकार को हावी न होने दे नहीं तो अपने दूर जा सकते हैं। संतान का सुख अच्छा रहेगा। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा आप की आज पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)
सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। शासन सत्ता पक्ष से संबंधित जातकों को व्यावसायिक लाभ होगा। नौकरी करने वाले को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आने वाली है। आज संतान के कार्य करने के तरीके से नाराज हो सकते हैं।  मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)
सेहत में मधुमेह रोगियों को पैर से सम्बन्धित बीमारी परेशान कर सकती है। आज अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी और बच्चों का साथ मिलेगा। आज आप प्रेम सम्बन्धों में समय देंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)
कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशनुमा का वातावरण रहेगा। रोजगार के सन्दर्भ में किये गये आपके प्रयास आज सार्थक सिध्द हो सकते हैं। आज आप अपनी लव लाइफ के लिए समय दे पाएंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आपके मन में आकर्षण बढ सकता है। संतान का सुख सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में आय व पद बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजकीय सेवा से आज आपको धन लाभ हो सकता है। किसी पारिवारिक समारोह में आप जा सकते हैं। आज खानपान और दिनचर्या को सन्तुलित रखें। साहित्य लेखन में आज आपकी रुचि बढ़ सकती है। संतान का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius)
आज जीवनसाथी की सलाह से आपके बहुत धन लाभ मिल सकता है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज विदेश से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज अधिकारी वर्ग से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। आज संतान के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला

मीन राशि (Pisces)
आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को विदेश जाने  का अवसर मिल सकता है। सरकारी सेवा में धन लाभ हो सकता है। किसी अपरिचित के साथ आज आपके नये सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
आज दिनांक 11 June 2022 और दिन शनिवार  है। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

Share This Article