आज (मंगलवार, 23 नवंबर 2021) का राशिफल :
मेष: आज चन्द्रमा आपके राशि से तीसरे स्थान में गोचर कर रहे हैं. व्यापार में धन का लाभ होगा। आज पिछला फंसा पैसा प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न होंगे। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक—8 शुभ रंग— काला
वृषभ: आज चन्द्रमा आपके राशि से धन स्थान में गोचर कर रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आज मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आय का कोई अन्य स्रोत भी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई कीमती चीज खो सकती है, सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— सफेद
मिथुन: आज चन्द्रमा आपके राशि में गोचर कर रहे हैं.आज व्यापार में मित्र की सहायता काम आयेगी और लाभ प्राप्त होगा। बाहरी खानपान से आज परहेज करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यय में अधिकता रहेगी। बजट का ध्यान रखें। भूमि में निवेश करने से लाभ होगा।
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— नीला
कर्क: आज चन्द्रमा आपके राशि से व्यय स्थान में गोचर कर रहे हैं उच्च अधिकारी से आज कुछ कहा—सुनी हो सकती है। वाणी और अपने क्रोध पर संयम रखें। व्यापार में आर्थिक लाभ मनमुताबिक रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में ज्यादा हस्तक्षेप न करने दें। वह आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ अंक—1 शुभ रंग— गुलाबी
सिंह: आज चन्द्रमा आपके राशि से लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं आज मित्रों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय का विस्तार करना फलदायक रहेगा। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करने से आज बचें, हानि हो सकती है।
शुभ अंक—9 शुभ रंग— नारंगी
कन्या: आज चन्द्रमा आपके राशि से कर्म स्थान में गोचर कर रहे हैं.कार्यक्षेत्र में आज किसी तरह की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। यह आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार में आज मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। सरकारी कामों में समय ज्यादा लग सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक—2 शुभ रंग— भूरा
तुला: आज चन्द्रमा आपके राशि से भाग्य स्थान में गोचर कर रहे हैं कार्यक्षेत्र में आलस्य छाया रहेगा, जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा। व्यापार में आज बड़े धन के लेन—देने से बचें। मनमुताबिक धन लाभ होगा। परिवार का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक—6 शुभ रंग— हल्का हरा
वृश्चिक: आज चन्द्रमा आपके राशि से अष्टम स्थान में गोचर कर रहे हैं आज रोज के कार्यों से कुछ अलग विभिन्न तरह के कार्य करने पड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— सफेद
धनु: आज चन्द्रमा आपके राशि से सप्तम स्थान में गोचर कर रहे हैं आज छोटी-बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा बाहर की भी हो सकती है। इलेक्ट्रिक का कार्य करने वाले जातक आज आप कार्य करते समय उचित सावधानी बनाएं रखें। व्यापार में धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
शुभ अंक:1 शुभ रंग: पीला
मकर: आज चन्द्रमा आपके राशि से शत्रु स्थान में गोचर कर रहे हैं कार्यक्षेत्र में आज कार्य के तालमेल की कुछ कमी रहेगी। आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी, कार्य के विस्तार के लिए साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। खाने—पीने का आनंद लेंगे।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— बैंगनी
कुम्भ: आज चन्द्रमा आपके राशि से पुण्य स्थान में गोचर कर रहे हैं आज नये प्रोजेक्ट मिलने से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार में किसी से विवाद हो सकता है, क्रोध करने से बचें। शत्रु पक्ष से सावधानी रखने की जरूरत है। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।
शुभ अंक—8, शुभ रंग— लाल
मीन राशि : आज चन्द्रमा आपके राशि से सुख स्थान में गोचर कर रहे हैं .व्यापार में आज पूरे दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मित्रों से मिलना होगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। निर्माण कार्य आज शुरू न करें, थोडा इंतजार करें। आज दूसरों पर भरोसा थोड़ा कम करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।