राशिफल 24th August 2021: सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना कर सकते हैं वृष राशिवाले, जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोगों को अपने राशिफल के बारे में हर रोज जानना जरूरी है। क्योंकि आपकी राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है और हर रोज राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष। आज मेष वालों के लिए दिन थोड़ा बहुत फलदायक रहेगा। आज आप अपने माता पिता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे उनके लिए यश मे वृद्धि होगी। क्रोध पर काबू करें। यदि ऐसी स्थिति पैदा हो, तो आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। सबसे प्रेम से व्यवहार करें।

वृष। आज आप सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना कर सकते। किसी भी प्रकार की सेहत से जुड़ी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग मार्ग आज प्रशस्त होगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन। आज आज का दिन आपके लिए सामान्य होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आप अपनी किसी समस्या के लिए अपने पिता से यदि आज कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपकी परेशानियां काफी हद तक सुलझ जाएंगे।

कर्क। आज का दिन आपके लिए थोड़ा अलग होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि संतान पक्ष के विवाह में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। शुभ कार्यों पर भी काफी धन व्यय करेंगे। वहीं  यह आप को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

सिंह। दिन सामान्य रहने वाला है।अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप का मन दुखी होगा। विरोधी भी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचते नजर आएंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा।

कन्या। आज आपको धन प्राप्ति के रास्ते में आज कुछ बाधा आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र के प्रतिनिधि भी आज आपका सिरदर्द बने रहेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा।

 

तुला। आंशिक लाभ देने वाला दिन रहेगा। आपने लंबे समय से किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक । आज नौकरी में अपनी वाणी के मधुरता के कारण आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेगे, जिसके कारण आज आपको धन लाभ हो सकता है। भाई बहन से जुड़ी कोई भी समस्या का समाधान होगा।

धनु। धनु वाले किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो ना ले क्योंकि उसे वापस दे पाना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार में आज आपको अचानक से कोई बड़ा ऑर्डर ले सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी आज अपने भविष्य के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे, जिसमें उनको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। रोजगार व नौकरी करना जातकों को आज अपने अधिकारियों से कहासुनी हो सकती हैं।

कुंभ। आज आप अपने व्यापार की किसी नई योजना को चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाई बंधुओं से यदि कोई बात चल रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है।

मीन। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लेकिन आपको कोई समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर संयम बरतें। प्रेम जीवन में आज मधुरता आएगी। आज आप अपने किसी अतिथि के घर तस्वीर लेकर जा सकते हैं।

Share This Article