News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 27th august 2021: तुला वालों को हो सकती स्वास्थ्य संबंधित समस्या, व्यापार को लेकर मेष वाले तनाव में आ सकते, जानिए क्या कह रही आपकी राशि

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आपकी राशिफल आपके दिनचर्या को प्रभावित करती है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। तो जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि।

मेष। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा लेकिन व्यापार मे लेन देन को लेकर तनाव हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के सदस्यो में भी खुशी की लहर दौड़ेगी। नौकरी व व्यवसाय में आज आपको अपने साथियों का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृष। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आज आपकी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज आपके घर व बहार यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है।

मिथुन। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। व्यापार में आज आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें।

- Sponsored -

- Sponsored -

कर्क। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार में तनाव हो सकता है।

सिंह। संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यस्तता के बीच आज आप प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी सहयोग से कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या। सामान्य दिन रहेगा। आज किसी से भी आपको मदद की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, यदि रखी, तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

तुला। तनाव भरा दिन रह सकता है। किसी प्रिय वस्तु को खो सकते हैं,  इसलिए आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,इसलिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, व भागदौड़ भी अधिक होगी।

वृश्चिक। आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते आप अपने कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे समय से पूरा करें।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.