News PR Live
आवाज जनता की

Aaj Ka Rashifal 7 October 2021 : सिंह राशिवालों के लिये आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। 

मेष: आज कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। व्यवसाय में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। भूमि में निवेश करना फलदायक रहेगा।
शुभ अंक—7 शुभ रंग— हल्का पीला

वृषभ: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन से परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। जरूरत पड़ने पर मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। भूमि-सम्बन्धी निवेश से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक—5 शुभ रंग— पीला

मिथुन: कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बेवजह तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में कार्य प्रगति पर रहेगा। धन का अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान सुख से प्रसन्नता होगी। परिजनों के साथ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक—8 शुभ रंग— काला

कर्क: कार्यक्षेत्र में कार्य की चिंता रहेगी। व्यापार में कार्य धीमी रफतार से होगा। प्रियजनों से मिलाप होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता और मजबूती आयेगी। भूमि लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। खरीदारी करते समय सावधानी बरतें, अनावश्यक व्यय हो सकता है।
शुभ अंक—6 शुभ रंग— नीला

सिंह: आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल मनमुताबिक मिलने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार में निवेश सोच समझकर करें, हानि संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च होगा। परिवार से कोई प्रिय समाचार की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक—2 शुभ रंग—ग्रे

- Sponsored -

- Sponsored -

कन्या: कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का योग है। अच्छे विकल्प मिलने पर ही स्थान परिवर्तन के बारे में विचार करें। व्यापार में समीप की यात्रा कर सकते हैं। धन का लाभ मिलेगा। छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक यात्रा फलदायी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ अंक—4 शुभ रंग— नारंगी

तुला: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पतय जीवन सुखमय रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें।
शुभ अंक—7 शुभ रंग— हरा

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में अनावश्यक व्यय से बचें। परिवार के किसी सदस्य से प्रसन्नता का कोई समाचार प्राप्त होगा। भूमि आदि में निवेश करने से लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन की खरीदारी करना फलदायक रहेगा।
शुभ अंक—8 शुभ रंग— लाल

धनु: कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अधिक रहेगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। व्यापार में परिजनों को सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों से मिलना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सफेद

मकर: आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नयी योजना फलदायक रहेगी। दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। मनपसंद स्थान में भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक—5 शुभ रंग— नीला

कुम्भ: कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रगति प्राप्त होगी। व्यापार में पुराना फंसा हुआ धन वापस आ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। खाने—पीने पर ध्यान दें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
शुभ अंक—6 शुभ रंग— भूरा

मीन राशि— कार्यक्षेत्र में आज सकारात्मक और उर्जा से पूर्ण होकर कार्य करेंगे। व्यापार में धन का लाभ होगा। धार्मिक कार्यों से संबंधित दूर की यात्रा का योग है। अधिकारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक—1 शुभ रंग— काला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.