आरा में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, सिर में गोली फंसने से स्थिति गंभीर, पटना रेफर किया गया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा में शौच जा रही महिला को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा स्थित मोम फैक्ट्री के समीप की है। मंगलवार की शाम बदमाशों ने यहां महिला को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बना हुआ है। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में महिला को सदर अस्पताल लाया। वहां से गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महिला के सिर में गोली फंस गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गंज गांव निवासी मो. शमशेर की 35 वर्षीया पत्नी नसीमा है। वह करीब दस रोज पहले अपनी मायके धनुपरा गांव आयी थी। इधर, सरेशाम महिला को गोली मारे जाने की घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता मो. शहादत ने बताया कि मंगलवार की शाम वह घर से शौच के लिए खेत की जा रही थी इसी बीच घर से कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

भोजपुर से आकाश राज की रिपोर्ट…

Share This Article