बिहार: सूमो ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर किया हमला, जेएसआई चोटिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा के डीहरा गांव में भीषण सड़क हादसे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना रहुई थाना क्षेत्र डीहरा SH28 का है। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे सड़क को जाम कर दिया और जमकर बबाल किया। सूमो गाड़ी ने स्कूटी सवार 3 लोगों को कुचला। जिसमें दो की मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं एक ज़ख़्मी का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ग्रामीण से कहासुनी के बाद हंगामा करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में रहुई थाना में पदस्थापित में जे एसआई मणिभूषण सिंह चोटिल हो गए। वहीं परिजनों ने सूमो गाड़ी को भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौक़े पर आक्रोशित परिजन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ़ की गुहार व मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा कि यह शादी समारोह में शामिल होने आये हुए थे। किसी काम को लेकर सभी डीहरा गांव से मादाचक जा रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ। सूमो चालक को बचाने की वजह से ASI मणिभूषण सिंह मॉब के ऊपर परिजनों ने हमला कर दिया। अगर पुलिस समय रहते घटनास्थल पर नहीं पहुंचती तो शायद मॉब लिंचिंग की घटना से हो सकती थी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article