कई हत्या कांड का अभियुक्त दबोचा गया पांडव गिरोह का मुख्य सरगना, मानिक गैंग के सदस्य रहे अभिषेक हत्याकांड में था मुख्य शूटर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के नौबतपुर का मानिक गैंग का सदस्य अभिषेक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त विकास को नौबतपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी विकास कुमार सिंह पांडव गिरोह का शूटर बताया जा रहा है। नौबतपुर पुलिस ने विकास को मंगलवार की देर रात आरा के धनोरा गांव से गिरफ्तार किया है। विकास कुमार सिंह पर नौबतपुर के अभिषेक कुमार सिंह एवं जहानाबाद के एक हत्या का मामला दर्ज है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी के दिन विकास एवं उसके पांच साथियों ने नौबतपुर के दाना गंज के पास मानिक गैंग के सदस्य अभिषेक कुमार को गोलियों से भून डाला था। अभिषेक रामनवमी के दिन रगनिया बाग से मोटरसाइकिल से वनदेवी की दर्शन पूजा करके लौट रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए 5 अपराधियों ने दाना गंज गांव के नजदीक अभिषेक को गोलियों से भून डाला था। अभिषेक के साथ उनका एक मित्र राहुल कुमार भी था जिसने धान की खेत में भागकर अपनी जान बचाई थी।

उस वक्त अपराधियों ने अभिषेक कुमार सिंह को दनादन 7 गोलियां दागी थी। इस घटना में अभिषेक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीण बताते हैं कि मानिक गैंग एवं पांडव बैंक के बीच वर्षों से अदावत चलता आ रहा है। इसमें दोनों तरफ से कई लाशे गिर चुकी है। मानिक गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है, जबकि उनका बेटा मानिक पटना के बेउर जेल में बंद है।

Share This Article