महिला ने संबंध बनाने से किया इंकार तो युवक ने फेंक दिया एसिड, फरार होकर पहुंचा बिहार, दिल्ली पुलिस ने शातिर अपराधी को बिहार में ऐसे दबोचा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में बक्सर के रहने वाले एक युवक ने दिल्ली में महिला पर एसिड अटैक करके फरार हो गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने उसे ढूंढ़ते हुए शनिवार को बिहार से धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक युवक काफी समय से दिल्ली में रहता था। उसने कुछ 5 दिन पहले दिल्ली में एक महिला पर तेजाब फेंक कर हमला किया था। सुवक को ढूंढते हुए दिल्ली पुलिस बिहार पहुंची और फरार युवक को डुमरांव से गिरफ्तार कर लिया

थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी 35 वर्षीय मंटू राम कसियां गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वह दिल्ली के ही एक शीदीशुदा महिला से संबंध बनाना चाहता था। महिला द्वारा मना करने नपर उसने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वह डुमरांव भाग आया। लोगों को लगा कि वह दीवाली और छठ के लिए गांव आया होगा। उधर पीड़‍ित महिला की शिकायत के आधार पर दिल्‍ली के बवाना थाना की पुलिस बक्‍सर जिले के डुमरांव पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article