NEWSPR डेस्क। यूपी के बलिया से एक जोड़ा भागकर बिहार के बकसर पहुंचा। स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमने के दौरान उन्हें पकड़ा गया और पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लड़की उसकी ममेरी बहन है इसलिए घरवालें शादी नहीं करने देंगे। दोनों भाग कर बकसर आए हैं। यह सुनकर पुलिस वाले भी चौंक गए। जिसके बाद उन्होंने दोनों के परिवार वालों को जानकारी दी बुलाया और दोनों को परिवार वाले के हवाले कर दिया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक लड़का और एक लड़की संदिग्ध अवस्था घूमते में पाए गए। पूछताछ करने पर लड़के ने खुद को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार गांव का निवासी बताया वहीं, युवती को अपनी ममेरी बहन बताया। उसने कहा कि इनके घर वाले इनकी शादी नहीं देना चाह रहे थे। ऐसे में उन्होंने घर से भागने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि पहले दोनों ने भागने का प्लान बनाया था मगर बाद में स्वजनों को अपनी पसंद बताई। परिवार वालों ने रिश्ते से मना कर दिया। ऐसे में बलिया से लड़का और लड़की भागकर बिहार आ गए। दोनों ने बक्सर में शादी करने का प्लान बनाया था। वहीं गश्ती के दौरान स्टेशन पर पकड़े गए। जिसके बाद उन्हें थाना लाया गया और परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया।