जहानाबाद में बदमाशों ने सब्जी मंडी में पुलिस कॉन्स्टेबल को मारी गोली, महिला का चेन छीन भाग रहे थे बदमाश, कॉन्स्टेबल उनसे भीड़े तभी चला दी 2 गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने पीछा करने के दौरान पटना पदस्थापित कॉन्स्टेबल विभूति कुमार को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक बदमाश चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। जिस दौरान ही कॉन्स्टेबल ने उनका पीछा किया था। वहीं बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें 2 गोली मारी है। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी स्थिती गंभीर बताई जा रही। फिलहाल कॉन्स्टेबल को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

शहर के काको रोड कृषि फॉर्म के पास संचालित सब्जी मंडी में कुछ बाइक सवार बदमाश एक महिला का चेन छीन कर भाग रहे थे। वहीं कॉन्स्टेबल विभूति भी मंडी में सब्जी खरीदने आए थे। महिला द्वारा शोर मचने पर कांस्टेबल विभूति कुमार बदमाशों से भिड़ गए। इसी दौरान एक बदमाश ने कॉन्स्टेबल को दो गोलियां मार दी। गोली लगने के बाद कॉन्स्टेबल नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की। बता दें कि कांस्टेबल विभूति कुमार फिलहाल पटना में पदस्थापित हैं।

Share This Article