अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज जन्मदिन, 36वें जन्मदिन पर फैंस ने किया याद

Patna Desk

अपनी अद्भूत प्रतिभा से दिल पर राज करने वाले दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत सिंह राजपूत की आज 36वां बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। कम उम्र में ही उनकी मां का निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बहनों ने उन्हें बड़े प्यार से पाला था। घर में सबसे छोटे होने के कारण सुशांत सबके लाडले थे। आज उनके 36वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन्हें याद किया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। इनकी मौत की गुत्थी आजतक नहीं सुलझ पाई है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिलाकर रखा दिया था।

इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम

अभिनेता सुशांत सिंह का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत ने अपनी शुरवाती पढ़ाई पटना से ही की। बाद में वो दिल्ली चले गए। सुशांत ने साल 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद सुशांत सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की लेकिन कोर्स के तीसरे साल में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरू कर दी। सुशांत ने फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर थे।

उन्होंने साल 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम किया था लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इस सीरियल में काम करने के बाद लोग उन्हें घर-घर में जानने लगे थे और इसी की बदौलत उन्हें बॉलीवुड में भी एंट्री मिली। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘एमएस धोनी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में नजर आए । सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Share This Article