ADJ के पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या, क्लीनिक में भर्ती कराकर पेशकार समेत ससुराल वाले फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है। सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद पेशकार के परिजन घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने महिला के शव को एक निजी क्लिनिक से बरामद किया है। मृतक महिला के कनपटी में गोली लगी है। घटना नगर थाना के राजा बाजार के पास की बतायी जा रही है।पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुटी है।

मोतिहारी में सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी गोली मारकर हत्या से शहर में सनसनी फैल गयी। गुरुवार सुबह मुहल्ला में जितने मुंह उतनी बात लोग दबी जुबान कहने से बाज नहीं आ रहे। आसपास के लोगों के अनुसार घटना बुधवार अर्ध रात्रि की बतायी जा रही है। शव की पहचान सिविल कोर्ट के एडीजे 06 के पेशकार प्रशांत के पत्नी के रूप में कई गयी है।

पेशकार की पत्नी को सिर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद पेशकार सहित परिजन निजी क्लीनिक में महिला को भर्ती कराकर फरार बताए जा रहे हैं। नगर थाना पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं पुलिस घटना की गहराई से जांच में जुटी है। घटना नगर थाना के राजा बाजार की बतायी जा रही है।

सदर डीएसपी ने बताया कि एक महिला का शव निजी क्लीनिक से बरामद किया गया है। महिला के दाहिने साइड कनपटी में गोली मारी गयी है। महिला न्यायलय पदाधिकारी के पेशकार की पत्नी की बतायी जा रही है। पेशकार के परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे है ।पुलिस घटना स्थल की जांच कर कई बिंदुओं पर आसपास के लोगो से पूछताछ में जुटी है ।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article