NEWS PR डेस्क : सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सफल जीविका लाभार्थियों की पहचान करना शुरू कर दिया है। योजना के पहले चरण का प्रशिक्षण 15 फरवरी से शुरू होगा, जिसके बाद नए वित्तीय वर्ष में सफल महिलाओं को 2-2 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
पहले चरण में डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। अब चयनित महिलाओं को उनके व्यवसाय मॉडल और वित्तीय लेखा-जोखा की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें निर्धारित राशि वितरित की जाएगी।
सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सफल लाभार्थियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जल्द ही जीविका समूह के माध्यम से जिलेवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
योजना है कि 15 फरवरी से पहले पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू किया जाए और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में चिह्नित लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये का अनुदान वितरित किया जाए। इसके पहले छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जीविका दीदियों को सफल व्यवसाय मॉडल से भी अवगत कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं को सरकार द्वारा 10-10 हजार रुपये की राशि स्वरोजगार के लिए प्रदान की जा चुकी है। अब इन सफल लाभार्थियों की समीक्षा के बाद उन्हें दो-दो लाख रुपये देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं इस योजना की घोषणा इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से की है।
इसके तहत, जीविका के उद्यमिता प्रयासों से जुड़े विभिन्न सफल व्यवसाय मॉडल भी लाभार्थियों को दिखाए जाएंगे। साथ ही, वित्तीय लेखा-जोखा तैयार करने की विधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से चला सकें।
इस प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निर्धारित कर दी गई है। अब इसी के अनुसार जीविका दीदियों के व्यवसाय का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद दो-दो लाख रुपये की राशि चरणबद्ध तरीके से वितरित की जाएगी।