NEWS PR डेस्क : अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव, अपने परिवार के साथ सोमनाथ मंदिर पहुँचे और भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि प्रदेश के यशस्वी नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार सहित सभी देश-प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि मिले और एक सशक्त, समर्थ भारत के निर्माण में शक्ति प्रदान हो।
छोटू सिंह पटना आगमन के बाद नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ धाम का प्रसाद मुख्यमंत्री को भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया।
छोटू सिंह ने इस दौरान कहा कि भगवान महादेव की अनुकंपा से बिहार हमेशा विकास और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे। यही उनकी दिल से कामना है।