News PR Live
आवाज जनता की

सपना चौधरी के मां बनने के बाद वायरल हुआ उनका ये वीडियो, रैप करती आईं नजर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ​हाल ही में मां बनने की खबर को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। सपना ने पिछले महीने ही एक बेटे को जन्मदिन हैं। इस खबर के सामने आने के साथ ही सपना की शादी की खबर का भी खुलासा हुआ। सपना ने जनवरी में हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से कोर्ट मैरिज किया था। वहीं अब इसी बीच सपना का एक वीडियो सामने आया है।

ये इस वीडियो में सपना का शानदार स्वैग देखने लायक है। सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मांग में टीका लगाकर ‘मचाएंगे’ के रैप सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वह येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं उनका रैप करने का अंदाज बेहद खास नजर आ रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। डांसर के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है बल्कि इस पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.