15 दिन पहले पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहु को भी दे दिया जहर, मामला जानकर हो जायेंगे हैरान

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। एकबार फिर दहेज़ लोभियों ने एक बेटी को मार डाला है, रुपयों के लालच में इंसान कभी भी कुछ कोई भी कदम उठा सकता है. जिसके बाद उसे पछताने के सिवा और कोई रास्ता नहीं मिलता। ऐसा ही मामला बांका में देखने को मिला जहां पति की मौत के बाद पत्नी को जहर देकर मार दिया गया. क्योंकि पति के नाम पर बीमा था और उस बीमा का 15 लाख रुपया मिलना था। इसी लोभ के वजह से पत्नी को जहर दे दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात धोरैया थाना के शासन गांव में यह घटना घटी। मृतका ललिता देवी की हत्या ससुराल वालों ने जहर खिलाकर कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति स्व. मन्नू कुमार की बीते एक माह पूर्व भलजोर बार्डर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतका पति ट्रक चालक था। व़ह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था उनके हत्‍या के बाद पत्‍नी को बीमा की राशि मिलने वाली थी जिस पर उसके ससुराल वालों की बुरी नजर लगी हुई थी

वहीं शनिवार की देर रात हत्या के बाद मृतका के भाई गिरिडीह चतरो निवासी गोपाल दुश्वबंधी ने ससुराल पक्ष के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। गोपाल ने बताया कि बीते एक माह पहले उनके बहनोई की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही बहन पर ससुराल वालों ने अत्याचार करना शुरू कर दिया। पति के बाहर रहने पर भी हमेशा सास, ससुर व भैसुर मारपीट करता था।

गोपाल ने बताया कि बहनोई की हत्या के बाद इंश्योरेंस के पंद्रह लाख मिलने वाले थे। जो उनकी बहन को मिलना था। उसी पंद्रह लाख के लालच में सभी ने उसकी बहन को जहर खिलाकर मार दिया।

इधर सलिता को तीन बच्चे भी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश्वर राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article