झगड़े के बाद बीवी चली गई दूसरे के घर, अगली सुबह लौट कर खिड़की के अंदर देखा तो हो गई बेहोश… भयानक था मंजर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कटिहार पति-पत्नी की नोकझोंक के चलते एक 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। सेमापुर ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत के आजमपुर शंकरगंज टोला वार्ड संख्या 13 निवासी स्वर्गीय किशन सहनी का 30 वर्षीय पुत्र ओपी सहनी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ओपी सहनी और उनकी पत्नी पूजा देवी के बीच रोजाना किसी न किसी बात पर विवाद होते रहता था। इसी के दौरान गुरुवार की रात पति ने घातक कदम उठा लिया।

उस रात भी पति-पत्नी में मामूली बात पर झगड़ा हुआ तो मृतक की पत्नी पूजा देवी गांव में ही अपने किसी परिवार के घर चले गई। जब वो सुबह अपने घर पहुंची तो उसके पति की लाश घर के पंखे से लटक रही थी। इसको देखते ही मृतक की पत्नी पूजा देवी बेहोश हो गई। घटना की सूचना गांव वालों को मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। गांव की महिलाओं ने पूजा देवी को किसी तरह होश में लाया। मृतक अपने पीछे 4 वर्ष का एक लड़का और दो बेटियां छोड़ गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया मृतक घर में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था और दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

सेमापुर ओपी पुलिस एएसआई विवेक कुमार ने बताया दुर्गापुर पंचायत के आजमपुर शंकरगंज टोला वार्ड संख्या 13 निवासी ओपी सहनी ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

Share This Article