News PR Live
आवाज जनता की

AIIMS से डिस्चार्ज हुए लालू यादव, बहू रेचल ने की खुशी जाहिर, कहा- वेलकम बैक होम पापा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर राजाद परिवार से आ रही। जहां लालू यादव को आखिरकार एम्स से छुट्टी मिल गई है। वह AIIMS से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। फिलहाल वह दिल्ली ,स्थित बेटी के घर पर हैं। बताया जा रहा कि वह जल्द ही पटना भी लौट सकते हैं। बहू रेचल ने तस्वीर शेयर की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

रेचल ने लिखा कि Welcome Back Home Papa। पापा घर आ गए हैं। आप सभी के दुआ से जल्द आप सभी के बीच होंगे। बता दें, लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी।

हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली ले जाया गया लेकिन अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। उनका काफी समय से एम्स में इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्हें आज AIIMS से छुट्टी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू यादव के ठीक होने की कामना की थी। वह अब ठीक हो चुके हैं और घर पहुंच चुके हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.