ALERT- हल्की लापरवाही भी कोरोना को दे रही दावत अब धोनी के माता-पिता भी हो गए कोविड +ve

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- रांची में कोरोना का संक्रमण अब भारतीय किक्रेट के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस तक पहुंच गया है। इनके पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों को रांची के पल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हॉस्पिटल के CEO अभिषेक झा ने बताया कि दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर योगेश और डॉक्टर दीपक की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। दोनों फिलहाल स्टेबल हैं। फिलहाल उनको खांसी, बुखार और कमजोरी है। धोनी फिलहाल IPL खेल रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल में अपने माता-पिता की स्वास्थ्य की जानकारी ली है। लेकिन इसे अभी कॉन्फिडेंसियल रखने के लिए कहा गया है।

फॉर्म हाउस में रहते हैं माता-पिता..

धोनी के माता-पिता ललगुटुवा स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं। यहां उनकी सब्जी की खेती के साथ गौपालन भी चल रहा है। यहां से उनकी सब्जियों और दूध की सप्लाई भी रांची के बाजार में होती है। दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करते हैं।

रांची 1685 एक्टिव मरीज मिले..

पिछले 24 घंटे में रांची में 1685 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस दौरान 15 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है। जबकि 1035 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रांची में फिलहाल कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12375 हो गई है। अब तक कुल 53,833 पॉजिटिव केस रांची में आए हैं, जिसमें 41,079 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Share This Article