बिहार घने कोहरे की चपेट में, ठंड के बढ़ते कहर और घने कुहासा की धुंध ने अस्त व्यस्त किया जन-जीवन।

Patna Desk

 

 

NewsPRLive– नया साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उसके साथ ही सर्दी अपने शबाब पर है। बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोग बेहाल हैं।

दक्षिण बिहार में आंशिक सुधार आया। कई जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान वाले 7 जिले शामिल हैं। इसमें रोहतास में 9.5 डिग्री, औरंगाबाद में 8.8 डिग्री, गया में 6.6 डिग्री, बेगूसराय में 9.1 डिग्री, बांका में 7.3 डिग्री, खगड़िया में 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के हिसाब सें अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। जबकि शनिवार सुबह कुहासे में कमी नजर आई और विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है।

पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक विमानों के उतरने और उड़ान भरने के अनुकूल विजिबिलिटी रनवे पर दिखी।दिन में अच्छी धूप खिली और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा।

Share This Article