शादी के बाद पहली बार पुश्तैनी ससुराल जाएंगी राजश्री यादव, स्वागत में मश्गूल हुआ फुलवरिया गांव

NEWSPR डेस्क। लालू यादव की बहू रेचल उर्फ राजश्री पहले दफे अपने पुश्तैनी ससुराल यानी कि तेजस्वी के गांव फुलवरिया पहुंचेंगी। इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्योंकि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की शादी को पूरे 10 महीने बीत चुके हैं। जिसके बाद अब वह अपने गांव की ओर रुख करने वाले हैं। बहू रेचल पहली बार गांव पहुंचेंगी। पूरे गांव के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार में महाधठबंधन की सरकार आई तो सभी ने बहू राजश्री के कदम को शुभ माना है। राजनीतिक जगत का ये जोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहता है। तेजस्वी यादव भी फिलहाल बिहार के डिप्टी सीएम हैं। सरकार में वह अहम रोल निभा रहे हैं। वहीं राजश्री के गांव जाने की बात पर वहां जश्न का माहौल है। बहू को आशीर्वाद देने के लिए ग्रामीण काफी उत्सुक हैं।

BIHARNewspr liveRACHEL YADAV