अक्षरा सिंह का नया गाना मचा रहा धमाल, लोगों को दे दिया चैलेंज।

भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ ने रिलीज हो चुका है।

NewsPRLive-भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ ने रिलीज हो चुका है। जो रिलीज़ होने के साथ गदर मचा दिया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है, जो दिसंबर की सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है। इस गाने में खूब मस्ती है, जो अक्षरा के फैंस के साथ साथ भोजपुरी संगीत को चाहने वालों को भी खूब पसंद आ रहा है।

वैसे भी अक्षरा सिंह के गाने का इंतजार फैंस के बीच बेसब्री से होता है। इसलिए जब यह गाना रिलीज हुआ, उसके बाद से ही वायरल हो रहा है।बात अगर अक्षरा के इस गाने की करें, तो इसके म्यूजिक वीडियो में करण खन्ना उनके साथ नजर आएं हैं.दोनों की केमेस्ट्री काफी जच रही है और ये नोटिस उनके फैंस भी कर रहे हैं।

इस गाने की कोरियोग्राफी भी कमाल की है।अक्षरा और करण इस गाने में दिल को छू लेने वाले स्टेप्स करते नजर आए हैं। दरअसल, अपने काम के प्रति सजग रहने वाली अक्षरा सिंह की ये खासियत रही है कि वे अपने गानों और डांस हुक स्टेप्स में वेरिएशन लेकर आती रहती है।

#newspr #newsPRLive #akshrasingh #song #newsong #entertainment